SSC GD Constable Notification 2022 एसएससी ने 24369 पदों वाली जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा 2022 की अधिसूचना 27 अक्टूबर को जारी करने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास और अधिकतम 23 वर्ष की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
एजुकेशन डेस्क। SSC GD Constable Notification 2022: विभिन्न सशस्त्र बलों (BSF, CRPF, ITBP, CISF, SSB, AR, SSF, NCB) में सरकारी नौकरी के इच्छुक और एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। कर्मचारी चयन आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और एसएसएफ में कॉन्स्टेबल (जीडी – जनरल ड्यूटी) एवं असम राइफल्स (AR) में राफइलमैन (जीडी – जनरल ड्यूटी) तथा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) में सिपाही के कुल 24369 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आयोग द्वारा वीरवार, 27 अक्टूबर 2022 को जारी अधिसूचना के अनुसार सबसे अधिक 10,497 रिक्तियां सीमा सुरक्षा बल (BSF) में निकाली गई हैं। इसके बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में 8911 रिक्तियां विज्ञापित की गई हैं।
SSC GD Constable Notification 2022: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुरू
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल अधिसूचना 2022 जारी होने के साथ ही साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर होम पेज पर ही दिए गए लॉग-इन सेक्शन में पहले पंजीकरण और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके अपना आवेदन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के दौरान 100 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। एससी और एसटी कटेगरी के उम्मीदवारों के साथ-साथ सभी कटेगरी की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं भरना है।
SSC GD Constable Notification 2022: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए योग्यता मानदंड
एसएससी की 24 हजार से अधिक जीडी कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। साथ ही, उनकी आयु 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष से कम और 23 वर्ष से अधिक न हो। हालांकि, विभिन्न आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी, अधिक जानकारी व भर्ती के अन्य विवरणों के लिए भर्ती विज्ञापन देखें।
भर्ती का नाम | एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022 |
भर्ती बोर्ड का नाम | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
पद का नाम | कांस्टेबल |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिसूचना | SSC GD 2022 Notification in Hindi |
पदों की संख्या | 24369 पद |
वेतनमान | 18,000 – से 69,100/- रुपये |
चयन-प्रकिया | लिखित परीक्षा, शारीरिक मापदंड, शारीरिक दक्षता, मेडिकल टेस्ट |
श्रेणी | ऑनलाइन फॉर्म |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ssc.nic.in |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेेेदन की शुरुआत | 27/10/2022 |
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | 30/11/2022 |
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि | 01/12/2022 |
परीक्षा तिथि | जनवरी 2023 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | परीक्षा से पहले |
आवेदन फीस
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | 100/- रुपये |
एससी/एसटी | शून्य/- रुपये |
महिला (सभी वर्ग) | शून्य/- रुपये |
परीक्षा शुल्क का भुगतान करने का मोड | डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान |
आयु सीमा – 01/01/2023
न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
अधिकतम आयु | 23 वर्ष |
इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
भर्ती का विवरण
सेना का नाम | कुल पद |
सीमा सुरक्षा बल (BSF) | 10497 |
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) | 100 |
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) | 8911 |
सशस्त्र सीमा बल (SSB) | 1284 |
भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) | 1613 |
असम राइफल्स (AR) | 1697 |
सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) | 103 |
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) | 164 |
SSC GD New Vacancy 2022-23 – योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मन्यता प्राप्त से कक्षा दसवीं उत्तीर्ण की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा पदों और उनके योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए पूरी अधिसूचना पढ़ें।
SSC GD Notification 2022 PDF in Hindi – वर्गानुसार भर्ती विवरण

SSC Constable GD 2022 Physical Eligibility
वर्ग | पुरूष (जनरल / ओबीसी / एससी) | पुरुष (एसटी) | महिला (जनरल / ओबीसी / एससी) | महिला (एसटी) |
लम्बाई | 170 सेमी | 162.5 सेमी | 157 सेमी | 150 सेमी |
चेस्ट | 80-85 सेमी | 76-80 सेमी | NA | NA |
दौड़ | 5 किलोमीटर 24 मिनट में | 5 किलोमीटर 24 मिनट में | 1.6 किलोमीटर 8.5 मिनट में | 1.6 किलोमीटर 8.5 मिनट में |
आवेदन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
1. SSC GD Constable Recruitment 2022 Online Form के लिए उम्मीदवार 27/10/2022 से 30/11/2022 के बीच आवेदन कर सकते हैं। |
2. उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले इस भर्ती की अधिसूचना जरूर पढ़ें। |
3. आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज जैसे – मार्कशीट, पहचान पत्र, पता विवरण, अपनी फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ जैसे – आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि अपने पास जरूर रखें। |
4. आवेदन करने से पहले पूर्वावलोकन करें और सभी कॉलम को सावधानीपूर्वक देखें। |
5. फाइनल सबमिट किए गए ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट आउट जरूर लें। |
Required Links –